उत्कृष्ट कार्य के लिए कोटा मंडल ने 27 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

105

कोटा। कोटा मंडल के पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन कोटा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अध्यक्षा शिवानी तिवारी द्वारा शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों का आत्मसात कर अपने जीवन को हर कदम पर सफल बनाने का था। अध्यक्षा श्रीमती तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिला कर्मचारियों द्वारा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि समारोह में उपाध्यक्ष वंदना जैन, सचिवअंजना शर्मा के अतिरिक्त समिति की सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।