इंदौर बाजार/ बेसन, मूंगफली तेल और पाम तेल के भाव में गिरावट

0
147

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल में 20 रुपये और पाम तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। सियागंज किराना बाजार में चना बेसन के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 6000 से 6200, नया रायड़ा 5700 से 5900 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1680 से 1700, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1225 से 1230, सोयाबीन साल्वेंट 1195 से 1200, पाम तेल 1195 से 1200 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2175, कपास्या खली देवास 2175, कपास्या खली उज्जैन 2175, कपास्या खली खंडवा 2150, कपास्या खली बुरहानपुर 2150 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3050 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3650 से 3700, शक्कर (एम) 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 175 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2000 से 3250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 100 से 120, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6200 से 7400, पैकिंग में 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1380, मैदा 1500, रवा 1530, चना बेसन 3350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।