अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइज’ और रणवीर सिंह की ’83’ का प्रीमियर आज टीवी पर

0
208

नई दिल्ली। साल 2021 की दो सबकी बड़ी हिट फिल्में ‘पुष्पा: द राइज़’ और ’83’ आज यानि 20 मार्च को टीवी पर टेलिकास्ट हो रही हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर पर दर्सकों को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ का हिंदी वर्जन छोटे पर्दे पर आ रहा है। वहीं इसे टक्कर देने आ रही है रणवीर सिंह की 83। इन दोनों ही फिल्मों का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज ही हो रहा है।

पुष्पा: द राइज जहां पिछले साल 24 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। वहीं उसके एक हफ्ते बाद रणवीर सिंह की ’83’ भी मैदान में उतर आई थी। दोनों का बॉक्स ऑफिस पर धमासान भी हुआ था, पर इसमें भी पुष्पा ने ही बाजी मारी थी। इन दोनों ही फिल्मों (पुष्पा के हिंदी वर्जन) का कलेक्शन 108 करोड़ रहा। पर ये 83 की कुल कमाई थी तो वहीं पुष्पा ने दूसरी भाषाओं में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस तरह से अल्लू अर्जुन की पुष्पा ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

पुष्पा: द राइज का मोस्ट अवेटेड सैटेलाइट प्रीमियर रविवार, 20 मार्च को होगा। एक्शन एंटरटेनर का प्रसारण मनीष शाह के चैनल ढिंचैक टीवी पर रात 8:00 बजे किया जाएगा। तो वहीं कबीर खान की स्पोर्ट्स पीरियड फिल्म स्टार गोल्ड पर देखी जा सकेगी। पुष्पा: द राइज की तरह ही इसे भी रात 8:00 बजे ही टेलिकास्ट किया जाएगा।

OTT पर भी रिलीज होगी 83
बता दें कि पुष्पा का हिंदी वर्जन 14 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। तो वहीं रणवीर सिंह की 83 अभी तक ओटीटी पर नहीं आईं बल्कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणवीर सिंह के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा के दूसरे पार्ट के भी अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।