अब 14 सितंबर तक फ्री में करा सकते हैं आधार अपडेट, जानिए कैसे

69

नई दिल्ली। Aadhaar Update : आधार में नाम, पता, जन्मतिथि अपडेट कराने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार डिटेल्स अपडेट करने की तारीख को 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दी है। यानी की अब आप अगले 3 महीने तक आधार डिटेल्स को फ्री में बदल सकते हैं।

मुफ्त अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन किया जाना चाहिए और सीएससी पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा। आधार यूजर्स के लिए किसी भी दस्तावेज को अपडेट करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है।

हालांकि, यह छूट ऑनलाइन अपडेट कराने पर ही मिलेगी। पोर्टल तक पहुंचने के लिए आपको आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर चाहिए होता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके ही आप अपने आधार में कोई बदलव कर पाएंगे।

कैसे करें अपडेट
आधार को अपडेट करने के लिए यूजर्स को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस देना होगा। इन दोनों डॉक्यूमेंट को myaadhaar.uidai.gov.in पर दर्ज करना होगा। फिलहाल यह सुविधा फ्री ऑफ कॉस्ट है। बता दें कि पहले आधार पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

अपडेट करने का प्रॉसेस

  • सबसे पहले आपको मोबाइल या फिर लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर ओटीपी वेरिफिकेशन से लॉगिन करना होगा।
  • फिर डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करके वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करें।
  • इस तरह आधार अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और आधार स्टेटस अपडेट मिल जाएगा।