• Home
  • बिज़नेस
    • अर्थव्यवस्था
    • बजट
    • कंपनी
    • कमोडिटी
    • कृषि
    • जिंस | वायदा कारोबार
  • गैजेट्स
    • एप्प्स
    • गैजेट्स न्यूज़
    • टेक न्यूज
    • टैबलेट
    • लैपटॉप
    • स्मार्टफोन
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
    • अंतरराष्ट्रीय
    • कोटा समाचार
    • धर्म / समाज
    • प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • पार्लियामेंट
    • लोक सभा
    • हेल्थ
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Sunday, August 2, 2026
Sign in / Join
  • Home
  • बिज़नेस
  • गैजेट्स
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • बिज़नेस
    • Allअर्थव्यवस्थाबजटकंपनीकमोडिटीकृषिजिंस | वायदा कारोबार
      कमोडिटी

      मार्च से अभी तक हुई 61 लाख टन सरसों की क्रशिंग, 50.25 लाख टन का स्टॉक बाकी

      August 1, 2026
      कृषि

      जुलाई की बारिश से सोयाबीन का रकबा बढ़कर पिछले साल के बराबर हुआ

      August 1, 2026
      अर्थव्यवस्था

      Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह हुआ इजाफा

      August 1, 2026
      कमोडिटी

      घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं हुआ सस्ता, कमर्शियल की कीमत 209 रुपये तक घटी

      August 1, 2026
  • गैजेट्स
    • Allएप्प्सगैजेट्स न्यूज़टेक न्यूजटैबलेटलैपटॉपस्मार्टफोन
      स्मार्टफोन

      Vivo V70 सीरीज के स्मार्टफोन हुए महंगे, जानिए कितनी बढ़ गई कीमतें

      August 1, 2026
      गैजेट्स न्यूज़

      OnePlus N6x फोन 7000mAh की बैटरी के साथ 20 हजार से कम में भारत में लॉन्च

      August 1, 2026
      स्मार्टफोन

      OnePlus का नया N-सीरीज फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

      July 29, 2026
      स्मार्टफोन

      Oppo का नया 5G फोन 10000 mAh बैटरी एवं 50MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च

      July 27, 2026
  • ऑटोमोबाइल
    • ऑटोमोबाइल

      657Km की रेंज के साथ Mercedes-Benz GLA का इलेक्ट्रिक अवतार अनवील

      July 30, 2026
      ऑटोमोबाइल

      सिट्रोएन की नई SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

      July 21, 2026
      ऑटोमोबाइल

      फॉक्सवैगन आईडी क्रॉस इलेक्ट्रिक एसयूवी 427Km की रेंज के साथ लॉन्च

      July 17, 2026
      ऑटोमोबाइल

      526Km रेंज, ADAS व 6 एयरबैग के साथ किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च

      July 16, 2026
      ऑटोमोबाइल

      सस्ती हैचबैक कार रेनॉल्ट क्विड नए अवतार में लॉन्च, जानिए फीचर एवं कीमत

      July 3, 2026
  • शिक्षा
    • शिक्षा

      ALLEN NEET Result: एलन के आर्यन को AIR-1 और पंशुल को AIR-2

      July 18, 2026
      शिक्षा

      आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 4 स्पेशल गाड़ियां

      July 11, 2026
      शिक्षा

      आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल गाड़ियां

      July 11, 2026
      शिक्षा

      सेट से पीएचडी की राह होगी आसान, 15 जुलाई तक करें आवेदन: कुलगुरु सारस्वत

      July 10, 2026
      शिक्षा

      200 करोड़ की स्कॉलरशिप और ढाई करोड़ के कैश रिवॉर्ड का मौका

      July 8, 2026
  • बैंक/बीमा
    • बैंक / बीमा

      कोटा नागरिक सहकारी बैंक की ओटीएस योजना 30 सितंबर तक बढ़ाई: राजेश बिरला

      July 31, 2026
      बैंक / बीमा

      बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

      July 31, 2026
      बैंक / बीमा

      बैंकों ने मिनिमम बैलेंस पेनल्टी बतौर 7100 करोड़ वसूले, HDFC बैंक सबसे आगे

      July 30, 2026
      बैंक / बीमा

      HDFC बैंक के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर लगाया एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

      July 28, 2026
      बैंक / बीमा

      1 अगस्त से बैंकों में बिना डॉक्यूमेंट्स खुलेंगे खाते, अब CKYC-2.0 लागू होगा

      July 25, 2026
  • स्टॉक मार्केट
    • स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 166 अंक चढ़कर 78 हजार के पार, निफ्टी 24384 पर बंद

      July 31, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स मामूली सुधरकर 77971 पर और निफ्टी 24300 के पार

      July 31, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 274 अंक उछलकर 77928 पर बंद और निफ्टी 24300 के पार

      July 30, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Market: सेंसेक्स 77700 और निफ्टी 24200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावट

      July 30, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 889 अंक उछल कर 77655 पर बंद, निफ्टी 24250 के पार

      July 29, 2026
  • टैक्स
    • GST

      GST: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 8.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ के पार

      August 1, 2026
      GST

      फिलहाल 1 अगस्त से नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरी

      July 30, 2026
      GST

      60 में से 32 GST पंजीकरण विसंगतिपूर्ण, 15.73 करोड़ की अवैध आईटीसी रोकी

      July 2, 2026
      GST

      जून में GST कलेक्शन 14% बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रहा, रिफंड 29.1% उछला

      July 1, 2026
      GST

      GST Collection: मई में जीएसटी संग्रह 3.2% बढ़कर 1.94 लाख करोड़ के पार

      June 1, 2026
  • मनोरंजन
    • मनोरंजन

      गुलाबी साड़ी गाने में रितेश देशमुख एवं अंजलि ने मचाया धमाल, देखिये वीडियो

      June 29, 2026
      बॉलीवुड /टेलीवुड

      ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म राजस्थान में भी टैक्स फ्री करने की मांग

      June 13, 2026
      बॉलीवुड /टेलीवुड

      फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने उमड़ी सितारों की भीड़

      June 4, 2026
      बॉलीवुड /टेलीवुड

      दिग्गज पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर नहीं रही, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

      June 1, 2026
      बॉलीवुड /टेलीवुड

      गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम

      April 13, 2026
  • विशेष
    • Allअंतरराष्ट्रीयकोटा समाचारधर्म / समाजप्रदेशराष्ट्रीयपार्लियामेंटलोक सभाहेल्थ
      हेल्थ

      दो वर्षीय मासूम की श्वासनली में फंसा चना, इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी से बची जान

      August 1, 2026
      राष्ट्रीय

      जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को पीएम मोदी ने किया माफ, जानिए क्या बोले

      August 1, 2026
      राष्ट्रीय

      विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ जन्म-मृत्यु संशोधन विधेयक

      August 1, 2026
      कोटा समाचार

      ‘लहरिया के रंग, तीज के संग’ उत्सव में चंचल बनी रोटरी क्लब कोटा की तीज क्वीन

      August 1, 2026
Home बिज़नेस कंपनी अदाणी समूह से जुड़े व्यक्ति के स्विस खाते जब्त, ग्रुप ने संबंध...
  • बिज़नेस
  • कंपनी

अदाणी समूह से जुड़े व्यक्ति के स्विस खाते जब्त, ग्रुप ने संबंध होने से किया इनकार

By
Lenden News
-
September 13, 2024
0
37
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    मुंबई। Adani Group News: स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने धन शोधन जांच के तहत ताइवान के एक व्यक्ति के स्विस बैंक खातों में जमा 31.1 करोड़ डॉलर (2,610 करोड़ रुपये) को जब्त कर लिया है। अधिकारियों को संदेह है कि वह अदाणी समूह का मुखौटा हो सकता है। हालांकि, समूह ने इस आरोप का पुरजोर तरीके से खंडन करते हुए कहा कि वह न तो किसी स्विस अदालती कार्यवाही में शामिल है और न ही उसका कोई खाता जब्त हुआ है।

    अमेरिका की शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में “स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी द्वारा जारी ‘स्विस आपराधिक रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए कहा कि “स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त की है। यह जांच 2021 की शुरुआत में हुई थी।”

    हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, “अभियोजकों ने विस्तार से बताया कि कैसे अदाणी से जुड़े एक व्यक्ति ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा कोष में निवेश किया। इस कोष में ज्यादातर अदाणी के शेयर थे।”

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अदाणी समूह पर निशाना साधते हुए एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके अगले कुछ सप्ताह में समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्य में 150 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस बीच, अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका स्विट्जरलैंड में किसी भी अदालती कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।

    समूह ने बयान में कहा, “हम इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। अदाणी समूह का किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही हमारी कंपनियों के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण ने जब्त किया है।”

    बयान के अनुसार, “यहां तक ​​कि कथित आदेश में भी स्विस न्यायालय ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी है तथा उसमें सभी प्रासंगिक कानूनों का अनुपालन किया गया है।”

    अदाणी समूह ने कहा, ‘‘आरोप ‘स्पष्ट रूप से निरर्थक, तर्कहीन और बेतुके हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारे समूह की प्रतिष्ठा और बाजार मूल्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने वाले उन्हीं लोगों द्वारा किया गया एक और सुनियोजित प्रयास है।’’ बयान में कहा गया, “अदाणी समूह पारदर्शिता और सभी कानूनी एवं नियामकीय आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी ‘गोथम सिटी’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि “फेडरल क्रिमिनल कोर्ट (एफसीसी) के एक फैसले से पता चलता है कि जिनेवा लोक अभियोजक कार्यालय कथित गलत कामों की जांच कर रहा था और अरबपति गौतम अदाणी से कथित रूप से जुड़े (फ्रंट मैन) व्यक्ति की 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि पिछले तीन वर्षों में पांच स्विस बैंकों में जब्त की गई है।

    स्विस जांचकर्ताओं को संदेह है कि सहयोगी, जांच के तहत आये चांग चुंग-लिंग कंपनी का अंतिम लाभकारी मालिक नहीं है, बल्कि केवल एक मुखौटा है। हालांकि, अदाणी समूह ने कहा कि अदालत का आदेश उनसे जुड़ा नहीं है और इसमें उनका उल्लेख नहीं किया गया है।

    समूह ने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि कथित आदेश में भी स्विस कोर्ट ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी और सभी प्रासंगिक कानूनों के अनुरूप है।”

    चांग चुंग-लिंग का नाम पहली बार 2023 हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सामने आया था, जिसमें अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर, खातों में धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप लगाया गया था। अदाणी समूह ने बार-बार सभी आरोपों से इनकार किया है। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने विदेशी कोष के माध्यम से अदाणी के शेयरों को खरीद-बिक्री कर काफी मुनाफा कमाया और वे ग्रोमोर के एकमात्र निदेशक थे।

    यह कथित तौर पर मॉरीशस स्थित एक मुखौटा कंपनी है, जिसका इस्तेमाल धन की हेराफेरी के लिए किया जाता है। हिंडनबर्ग के अनुसार, ग्रोमोर ने अडानी पावर के साथ शेयर विलय के माध्यम से रातोंरात 42.3 करोड़ डॉलर का लाभ कमाया था।

    चुंग-लिंग के बेटे चांग चिएन-टिंग की पहचान पीएमसी प्रोजेक्ट्स (इंडिया) के कथित एकमात्र लाभकारी मालिक के रूप में की गई थी, जो ग्रोमोर और अदाणी ग्लोबल के साथ ऐसी फर्में थीं जिनकी बाजार नियामक सेबी ने संबंधित-पक्ष लेनदेन के लिए जांच की थी। सेबी की जांच का नतीजा अभी पता नहीं चला है।

    स्विस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 सितंबर, 2024 को प्रकाशित नौ अगस्त, 2024 के एक अदालती आदेश में कहा गया था कि अदाणी समूह पर ‘धन शोधन और गबन सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।’ चांग चुंग-लिंग द्वारा नियंत्रित एक इकाई ने अदाणी समूह द्वारा उसे सौंपी गई धनराशि का एक बड़ा हिस्सा ‘अपारदर्शी कोष’ में निवेश किया।

    Related

    • TAGS
    • #Adani group
    • #adani group share
    • #Hindenburg Research
    • #Hindenburg Research Report
    • #Swiss accounts seized
    • #Swiss Bank account holder
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleभारत की अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी से ज्यादा वृद्धि का अनुमान: रिजर्व बैंक
      Next articleहिंदी में दलीलें देने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, बोला कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है
      Lenden News
      Lenden News
      http://www.lendennews.com
      लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, एग्री कमोडिटी, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए पढ़िए। मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही www.lendennews.com पर लॉग ऑन कीजिए।
      Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube

      Categories

      • Featured860
      • GST (1,122)
      • अंतरराष्ट्रीय908
      • अर्थव्यवस्था (1,712)
      • इंडस्ट्रीज274
      • इलेक्ट्रिक व्हीकल376
      • एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट (1,162)
      • एप्प्स12
      • ऑटोमोबाइल (2,607)
      • कंपनी (1,035)
      • कमोडिटी (10,305)
      • कार (1,635)
      • कृषि357
      • कोटा समाचार (7,004)
      • गैजेट्स न्यूज़ (2,513)
      • जिंस | वायदा कारोबार930
      • टेक न्यूज (2,365)
      • टैक्स (1,130)
      • टैबलेट14
      • तकनीक (2,861)
      • धर्म / समाज (1,837)
      • निवेश817
      • पार्लियामेंट233
      • प्रदेश (3,287)
      • बजट63
      • बाइक371
      • बिज़नेस (1,535)
      • बैंक / बीमा (2,088)
      • बॉलीवुड /टेलीवुड (1,019)
      • मनोरंजन (1,507)
      • राजस्थान (1,185)
      • राष्ट्रीय (3,112)
      • लाइफस्टाइल33
      • लैपटॉप36
      • लोक सभा47
      • विशेष13
      • वेब सीरीज7
      • शिक्षा (3,405)
      • स्कूटर161
      • स्टॉक मार्केट (5,280)
      • स्मार्टफोन (2,672)
      • हेल्थ880

      तकनीक

      Vivo V70 सीरीज के स्मार्टफोन हुए महंगे, जानिए कितनी बढ़ गई कीमतें

      August 1, 2026

      OnePlus N6x फोन 7000mAh की बैटरी के साथ 20 हजार से कम में भारत में लॉन्च

      August 1, 2026

      OnePlus का नया N-सीरीज फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

      July 29, 2026

      निवेश

      दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन का भाव 64 हजार डॉलर के नीचे आया

      July 29, 2026

      क्या आप भी सोना बेच रहे हो; तो रूक जाओ, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

      July 9, 2026

      चीन और जापान को छोड़ भारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश का ठिकाना

      June 26, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • कमोडिटी10305
      • कोटा समाचार7004
      • स्टॉक मार्केट5280
      • शिक्षा3405
      • प्रदेश3287
      • राष्ट्रीय3112
      • तकनीक2861
      • स्मार्टफोन2672
      Logo

      ABOUT US

      Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Contact us: lendennews1956@gmail.com

      © 2024 LenDen News

      • Home
      • बिज़नेस
      • गैजेट्स
      • ऑटोमोबाइल
      • शिक्षा
      • बैंक/बीमा
      • स्टॉक मार्केट
      • टैक्स
      • मनोरंजन
      • विशेष