अग्रवाल समाज को अपनी शक्ति का अहसास होना चाहिए: मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

357

हिसार/कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं शपथग्रहण समारोह हिसार में रविवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत कुछ करता है, लेकिन उसका प्रचार-प्रसार नहीं करता है। अग्रवाल समाज को अपनी शक्ति का अहसास होना चाहिए। हमारे पूर्वजों का इतिहास अपने बच्चों को बताना चाहिए। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा से लाखों अग्रवाल परिवार जुड़े हैं। इस संगठन का अधिक से अधिक प्रचार होना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अग्रवाल समाज एकजुट हो रहा है। आज लाखों में है, लेकिन बहुत जल्द हम करोड़ों समाज के भाई बहनों को जोडेंगे। यह संगठन दिखावा नहीं करता है इस संगठन के द्वारा प्रतिदिन किसी ना किसी की मदद की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा के लिए आगामी योजनायें तथा संगठन की अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। कुछ जिले के अध्यक्षों को जिला एवं प्रदेश कार्य कारिणी को नियुक्ति पत्र दिये गए। समाज के लिए समर्पित समाज सेवियों का रामनिवास गोयल द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लोकमणि गुप्ता ने उपस्थित सभी अग्रपरिजनों को हिसार से अग्रोहा धाम तक रेलमार्ग विकास संबंधी जानकारी से अवगत कराया। हिसार अग्रोहा रेलमार्ग के राष्ट्रीय सूत्रधार डॉ. लोकमणि गुप्ता ने मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता को चिर प्रतिक्षित रेलमार्ग के अभियान में सहभागी बनने का आव्हान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सलाहकार हरियाणा प्रभारी रामेश्वर दास गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र गर्ग जमीदारा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शशि बाला सहित हजारों समाज बंधु एकत्रित हुए। उपस्थित समाज बन्धुओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला एवं रेल राज्य मंत्री महोदया दर्शना जरदोश के प्रति आभार व्यक्त किया ।