प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की सगाई अगले महीने तक?

1365

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बेशक इन दिनों अपने परिवार और खास दोस्त निक जोनस के साथ गोवा में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। मगर इस बीच उनके फैन्स निक के साथ उनके रिलेशनशिप को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। दरअसल हाल के दिनों में जिस तरह से प्रियंका और निक, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते आ रहे हैं, इसे देखते हुए उनके रिलेशनशिप को ऑफिशल मान लिया गया है।

हाल ही में निक ने प्रियंका और उनके परिवार के साथ मुंबई में डिनर किया। जिस दौरान उन्होंने एक विडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका उनके ओर दौड़ी चली आ रही हैं। यह विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इन्हें नए हॉट कपल के तौर पर देखा जाने लगा है।

अब इन्हें लेकर लेटेस्ट खबर सुनने में आ रही है कि दोनों इस साल जुलाई अंत या अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। दरअसल फिल्मफेयर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक के प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मुंबई आकर मिलने के बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला ले चुके हैं।

ऐसे इसके लगभग एक हफ्ते पहले प्रियंका को भी निक के परिवार के साथ उनके कजन की शादी के दौरान घुलते-मिलते देखा गया था। और अब उनकी सगाई की खबर सुनने के बाद यह पक्का हो गया है दोनों इस रिश्ते को लेकर वाकई सीरिअस हैं।

बता दें, दोनों भारत साथ पिछले गुरुवार रात ही आए हैं। जिसके बाद प्रियंका की मां मधु के साथ दोनों के डिनर के समय से मीडिया उन्हें लगातार फॉलो कर रही है। जिस बीच दोनों को एक दूसरे के साथ काफी नजदीक देखा गया। मीडिया के बीच भी दोनों की आंखें एक दूजे को ही ढूंढती नजर आईं।

वहीं उसी रात निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का जो विडियो पोस्ट किया उसके कैप्शन में Her लिखने के साथ ही दिल लगा इमोजी भी शेयर किया। इसके साथ ही सुनने में आ रहा है कि निक प्रियंका के साथ लिव इन में रहने की इच्छा भी रखते हैं। ऐसे दोनों अभी गोवा में प्रियंका के भाई-भाभी और कजन ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा संग गोवा में मौजमस्ती करते हुए अपना हॉलिडे पूरी तरह से इंजॉय कर रहे हैं।