WhatsApp वॉइस चैट अब 128 ग्रुप मेंबर्स के साथ लाइव होंगी, जानिए कैसे

164

नई दिल्ली। WhatsApp Voice Chat : पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर का नाम वॉइस चैट है। वॉट्सऐप का यह फीचर ग्रुप कॉलिंग जैसा है, लेकिन यह ग्रुप कॉलिंग से अलग काम करता है।

यह फीचर वॉट्सऐप ग्रुप के लिए लाया गया है। इस फीचर के साथ यूजर को 33 से 128 ग्रुप मेंबर्स के साथ कनेक्ट होने की सुविधा मिलेगी। वॉइस चैट के साथ यूजर ग्रुप मेंबर्स के साथ लाइव जुड़ सकेगा। वॉट्सऐप यूजर वॉइस चैट के साथ मैसेज भी कर सकेगा।

अलग है नया फीचर: मालूम हो कि वॉट्सऐप ग्रुप में मेंबर्स को वॉइस मैसेज सेंड करने की सुविधा पहले से ही मिलती है। हालांकि, वॉइस चैट (WhatsApp Voice Chat) अलग तरीके से काम करता है-

  • वॉइस चैट स्टार्ट करने के साथ ही ग्रुप मेंबर्स को जॉइन करने के लिए एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • वॉइस चैट को कितने मेंबर्स ने जॉइन किया है, यह वॉट्सऐप यूजर अपनी स्क्रीन पर देख सकेगा।
  • सभी मेंबर्स के लेफ्ट करने पर शुरू की गई वॉइस चैट अपने आप एंड हो जाएगी।
  • 60 मिनट तक किसी भी मेंबर के न जुड़ने पर शुरू की गई वॉइस चैट एंड हो जाएगी।

वॉट्सऐप वॉइस चैट ऐसे करें शुरू

  • सबसे पहले वॉट्सऐप ग्रुप पर आना होगा, जहां वॉइस चैट शुरू करनी है।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर वॉइस चैट के आइकन पर टैप करना होगा।
  • यहां Start Voice Chat पर टैप करना होगा।
  • बता दें, इस फीचर को लाए जाने की जानकारी Wabetainfo ने पहले ही दे दी थी। हालांकि, इस फीचर को पहले बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किया गया था। नया फीचर इस्तेमाल करने के लिए ऐप को अपडेट करना जरूरी होगा।यहां बताना जरूरी है कि वॉट्सऐप का यह फीचर 33 से कम मेंबर्स वाले ग्रुप में नजर नहीं आएगा। लार्जर ग्रुप में इस फीचर को चेक कर सकते हैं।