नई दिल्ली। सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G की बिक्री आज (8 अगस्त) से शुरू हो चुकी है। इसे Samsung India ऑनलाइन स्टोर और Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये है।
इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। है। लॉन्च ऑफर के साथ, इसे 23,999 के स्पेशल प्राइज पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Alpha Black और Aura Green कलर ऑप्शन में आता है।
डिस्प्ले: यह फोन डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट करता है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन के साथ 6.7-इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड स्क्रीन है।
प्रोसेसर: यह फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यूआई 8.5 पर चलता है और यह छह साल के ओएस अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन में गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें सर्कल टू सर्च, जेमिनी वॉयस असिस्टेंट, AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉयसमेल, नाउ बार और बहुत कुछ शामिल हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और 5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें HDR सपोर्ट वाला 12-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा भी है।
बैटरी: सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G में 6000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे से अधिक यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से अधिक गेमिंग या 12 घंटे से अधिक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम दे सकती है।

