नई दिल्ली। Realme का नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G भारतीय बाजार में 12 अगस्त को लॉन्च होगा। रियलमी 16x 5G के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट हाल ही में फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई, जिससे पुष्टि हुई कि फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ब्लूमिंग ब्राउन और ब्लूमिंग सिल्वर में पेश किया जाएगा। हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रियलमी 16x 5G भारत में 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
संभावित कीमत
टिप्स्टर अनंत रावत द्वारा शेयर की गई नई डिटेल के अनुसार, अपकमिंग रियलमी 16x 5G को 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB के तीन मेमोरी विकल्पों में पेश किया जाएगा।
टिप्स्टर ने अलग-अलग वेरिएंट की कीमतें भी बताई हैं। टिप्स्टर के अनुसार, 4GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये होगी।
कंपेरिजन के लिए बता दें कि पुराने मॉडल यानी Realme 15x 5G को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये थी।
Realme 16x 5G की खासियत
कंपनी 12 अगस्त को Realme 16x 5G के बारी खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा करेगी। रियलमी ने हाल ही में पुष्टि की है कि रियलमी 16x 5G में एक फ्लैट रियर पैनल होगा, जिसमें पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल रखा जाएगा। फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल रखे गए है, जबकि लेफ्ट साइड को साफ छोड़ा गया है।
रियलमी 16x 5G के निचले हिस्से पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, जो स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे के बीच रखा गया है। कंपनी का दावा है कि फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। Realme 16x 5G में एक फ्लैट डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है, जो 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा।
प्रोसेसर और हैवी रैम
इसके अलावा, रियलमी 16x 5G के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होने की पुष्टि की गई है, जो 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। फोन में 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ 14GB तक “डायनामिक” रैम की सुविधा भी होगी।
हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिमी का कूलिंग चैंबर होगा। इससे फोन को गेमिंग जैसे भारी काम करते समय ज्यादा गर्म होने और परफॉर्मेंस धीमी होने (थ्रॉटलिंग) से बचने में मदद मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पांच साल तक “स्मूद परफॉर्मेंस” देगा। फोन दो ओएस अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।
कैमरा और बैटरी
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह एडिटिंग के लिए एआई अल्ट्रा क्लैरिटी और एआई इरेजर सहित कई एआई टूल के साथ भी आएगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन में 7000mAh की बैटरी होगी। दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, फ्री फायर के दौरान 12.3 घंटे का गेमप्ले, यूट्यूब पर 20.3 घंटे का वीडियो प्लेबैक या 19.1 घंटे का नेविगेशन देगा। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम मिलेगा।

