नई दिल्ली। Rain Alert: मानसून के जोरदार प्रहार के बीच मौसम विभाग ने टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। जबकि, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
किसानों और मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की चेतावनी दी गई है। तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े पेड़ धाराशायी होकर सड़क पर गिर सकते हैं। गंगा के मैदानी इलाकों के लोगों के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड के पास भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 19 अगस्त को देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, चुरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

