NEET PG 2026: नीट पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू ऐसे करें आवेदन

0
7

नई दिल्ली। NEET PG 2026 Registration Started : पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके साथ ही आयोग ने इंफॉर्मेशन बुलेटिन और महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें
शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो 1 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से लाइव हो चुकी है। उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे तक ही अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद, 11 अगस्त 2026 को छात्रों को उनके अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि इसके नतीजे 30 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाएंगे।

नीट पीजी आवेदन फीस

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 3,500 रुपये।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 2,500 रुपये ।

कैसे करें आवेदन

  • एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NEET PG 2026 Registration Direct Link

टेस्ट सिटी और राज्यों के चयन के लिए कड़े नियम
एनबीईएमएस ने छात्रों को आगाह किया है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना फॉर्म भरें, लेकिन जल्दबाजी में कोई गलती न करें। इस बार परीक्षा शहर आवंटन में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम लागू नहीं होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा राज्यों का चयन करना होगा। नियम के मुताबिक, पहला पसंदीदा राज्य वही होना चाहिए जो उम्मीदवार का वर्तमान पता है। बाकी के दो विकल्प पड़ोसी राज्यों के होने चाहिए। ध्यान रहे कि फॉर्म सबमिट होने के बाद ‘एडिट विंडो’ में भी छात्र के घर का पता और राज्यों के विकल्प बदले नहीं जा सकेंगे।

फोटो अपलोड करने में बरतें पूरी सावधानी
अक्सर छात्र फोटो अपलोड करने में लापरवाही करते हैं, जिससे उनका एडमिट कार्ड रुक जाता है। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि छात्रों को पिछले तीन महीनों के भीतर खिंचवाई गई नई पासपोर्ट साइज फोटो ही अपलोड करनी होगी, जिसमें उनका चेहरा साफ दिखाई दे। इसके साथ ही सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट की तस्वीरें भी तय फॉर्मेट में होनी चाहिए।

धुंधली, एडिट की गई या गलत तस्वीरों वाले आवेदनों को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा। बोर्ड उम्मीदवारों की पसंद के अनुसार ही शहर देने की कोशिश करेगा, लेकिन प्रशासनिक या सुरक्षा कारणों से वह भारत में कहीं भी परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकता है।

आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
मेडिकल के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma) करने की इच्छा रखने वाले डॉक्टरों और उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आई है। इस बार नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा, पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करने के लिए आवेदन फॉर्म में एक नया और महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किया है, जिसके तहत अब सभी उम्मीदवारों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है।