नई दिल्ली। NEET MDS 2026 Exam Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 2 जून को NEET MDS परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार NEET MDS की परीक्षा में शामिल हुए थे।
वे उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जरूरत नहीं होगी।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर पर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर NEET MDS Result 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कटऑफ लिस्ट भी हुई जारी
नीट एमडीएस रिजल्टके साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं। जारी कटऑफ लिस्ट के अमुसार एमडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत, एससी एवं एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत और जनरल पीडबल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 परसेंटाइल प्राप्त करना अनिवार्य है।
रिजल्ट पीडीएफ में इनकी करें जांच
नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक और रैंक की जांच ध्यान से जरूर कर लें।

