MG की प्योर इलेक्ट्रिक ZS EV 2022 भारत में लॉन्च, मिलेगी 461KM की रेंज

0
254

नई दिल्ली। MG Motor ने अपनी प्योर इलेक्ट्रिक ZS EV के फेसलिफ्ट वर्जन को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। नई MG ZS EV 2022 में मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा रेंज देने के लिए बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। नई ZS EV 2022 में 50.3 kWh की बैटरी दी गई है। यह फुल चार्ज में 461 किलोमीटर की रेंज देगी।

कीमत: 2022 MG ZS EV में केबिन के अंदर मोबाइल डिवाइस के लिए वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है। MG ने फेसलिफ्ट ZS EV ऑल-इलेक्ट्रिक एक्साइट मॉडल को 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इसके हाई-एंड मॉडल, एक्सक्लूसिव, की कीमत 25.88 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह आज से खरीद के लिए उपलब्ध है।

फीचर्स: MG ZS EV में बेहतर सेफ्टी फीचर्स होंगे, जिसमें प्रॉक्सिमिटी डिटेक्शन के लिए बेहतर सेंसर, आसपास की दृश्यता बढ़ाने के लिए कैमरे शामिल हैं। नई एमजी जेडएस ईवी में फ्रंट-कवर ग्रिल और चार्जिंग सॉकेट के साथ आती हैं। इसमें सनरूफ और छह एयर बैग के साथ 17-इंच के नए डिजाइन किए गए व्हीलस मिलते हैं। . नई ZS EV में, LED हेडलैम्प्स, DRLs, नया बम्पर और नया टेल-लाइट डिजाइन दिया गया है।

नई ZS EV 2022 में 10.1 इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android और Apple CarPlay कनेक्टिविटी से लैस है। ZS EV के साथ ग्राहकों को 5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम मिलता है। जिसमें घर / ऑफिस में फ्री-ऑफ-कॉस्ट एसी फास्ट-चार्जर, पोर्टेबल इन-कार चार्जिंग केबल, डीलरशिप पर डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन, 24×7 चार्ज-ऑन- जाने की सुविधा (5 शहरों में) मिलती है।

नई ZS EV में रियर पैसेंजर्स के अलावा कंफर्ट के लिए रियर एयर कंडीशनिंग वेंट भी दिए गए है। MG Motor ने ZS EV को 2020 में पेश किया गया था। इसकी अबतक करीब 4000 बिक्री दर्ज हुई है। MG ने सेगमेंट में 27 प्रतिशत मार्केट शेयर लेकर भारत में दूसरा सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की दौड़ में है।