JEE वालों के लिए 4 साल का नया BS कोर्स, IIT जोधपुर में 40 सीटों से शुरुआत

0
6

जोधपुर। IIT Jodhpur New BS Programs 2026: जेईई के बाद इंजीनियरिंग दाखिला लेने वालों के लिए खुशखबरी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) दिल्ली ने छात्रों के लिए 4 साल का नया प्रोग्राम लाॅन्च किया है। बीएस इन मैथमैटिक्स एंड कंप्युटिंग (BS in Mathematics and Computing) अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम 2026-27 एकेडमिक सेशन से शुरू हो रहा है।

यह कोर्स थ्योरेटिकल मैथ समझ को आधुनिक कम्प्यूटेशनल टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है। इस कोर्स में एडमिशन आईआईटी के बाकी कोर्स की तरह जेईई एडवांस्ड परीक्षा के स्कोर और जोसा काउंसलिंग के आधार पर होगा। यहां एडमिशन, सीटों और कोर्स की डिटेल देख लें।

IIT जोधपुर BS कोर्स स्ट्रक्चर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) जोधपुर ने बैचलर ऑफ साइंस (BS) इन मैथमैटिक्स एंड कंप्युटिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह कोर्स 4 साल का है। यह कोर्स थ्योरेटिकल मैथ की मजबूत नींव पर आधुनिक कम्प्यूटेशनल स्किल्स विकसित करने पर फोकस करता है।

यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो मैथ के काॅन्सेप्ट्स को समझते हुए साइंस और टेक्नोलाॅजी की फील्ड में आगे बढ़ते हैं।
इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, क्रिप्टोग्राफी और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग आदि फील्ड की स्टडी शामिल है।

  • कोर्स अवधि: 4 वर्ष (8 सेमेस्टर)
  • कोर्स की सीटें: शुरुआती बैच में सिर्फ 40 सीटें।
  • एडमिशन प्रक्रिया: JEE Advanced के माध्यम से
  • एकेडमिक ईयर: 2026-27 से शुरू

छात्र यहां इंटीग्रल, डिफरेंशियल इक्वेशन्स, लीनियर अल्गेब्रा, रियल एनालिसिस जैसी शुद्ध गणित की पढ़ाई के साथ-साथ एल्गोरिदम, प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटेशनल मॉडलिंग जैसे विषय भी पढ़ेंगे।

JEE एडवांस्ड के स्कोर से होगा BS कोर्स में दाखिला
IIT जोधपुर के 4 साल के नए BS (Bachelor of Science) कोर्स में दाखिला जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया और मेरिट पूरी तरह JEE Advanced रैंकिंग पर निर्भर होगी। अभी JoSAA काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। जो भी छात्र इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं।

IIT जोधपुर BS कोर्स के बाद करियर स्कोप
इस कोर्स के बाद छात्रों को रिसर्च, टेक कंपनियों, फिनटेक, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्वांटिटेटिव फाइनेंस सेक्टर में जाॅब्स के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा छात्रों के पास हायर एजुकेशन (MTech/PhD) का अच्छा अवसर होगा। कोर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी छात्र office_mathematics@iitj.ac.in (mailto:_mathematics@iitj.ac.in) से भी कर सकते हैं।