Indore Mandi: शुल्क मुक्त आयात की छूट से इंदौर मंडी में तुअर और तुअर दाल के भाव नरम

98

इंदौर। Indore Mandi Price Today: शुल्क मुक्त आयात की छूट से स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को तुअर (अरहर) में 400 रुपये और तुअर की दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दलहन चना कांटा 5700 से 5725, चना विशाल 5600 से 5625, मसूर 5850 से 5900, तुअर (अरहर) निमाड़ी 8000 से 8500, तुअर (महाराष्ट्र) 9000 से 9200, तुअर (कर्नाटक) 9400 से 9600, मूंग 8500 से 9600, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8200 से 8700, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 12400 से 12500 तुअर दाल फूल 13400 से 13600, तुअर दाल बोल्ड 14500 से 15100, आयातित तुअर दाल 11300 से 11400, चना दाल 7400 से 7900, मसूर दाल 7350 से 7650, मूंग दाल 9900 से 10200, मूंग मोगर 10500 से 10800, उड़द दाल 10600 से 10900, उड़द मोगर 11100 से 11400 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।