CUET PG 5 और 6 सितंबर को; एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

263

नई दिल्ली। CUET PG Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 सितंबर और 6 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए CUET PG 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार CUET PG एडमिट कार्ड 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दो शिफ्टों में CUET PG 2022 आयोजित कर रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। CUET PG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड के माध्यम से आयोजित की जाती है।

पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रोविजनल रूप से जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड एग्जाम हॉल ले जाना न भूलें क्योंकि इसके बिना आपका एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही एक कॉपी भविष्य के रेफरेंस के लिए संभाल कर रख लें।

CUET PG Admit Card 2022 इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2022 Direct Link

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट कर लॉग इन करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।