वैश्विक बाज़ारों में मजबूत संकेतों से सेंसेक्स 52,700 के पार

0
529

मुंबई। शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स 52700 के पार हो गया है और निफ्टी 15800 के पास बना हुआ है। बाजार को मेटल और सरकारी बैंकों में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में लगभग 0.25% की मजबूती है। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में इससे डबल यानी आधा पर्सेंट का उछाल है।

सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा लगभग एक पर्सेंट का उछाल निफ्टी मेटल में है। निफ्टी ऑटो और IT में मजबूत बताती है कि इन सेक्टर के शेयरों में भी जमकर खरीदारी हो रही है। बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से इन सेक्टर के इंडेक्स में गिरावट है।

विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों पर आज घरेलू बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 100 पॉइंट की मजबूती के साथ 52651 पर खुला, निफ्टी ने 28 पॉइंट की बढ़त के साथ शुरुआत की। कारोबार के दौरान निफ्टी 15,812 तक गया था। सेंसेक्स भी 52,764 पर पहुंचा था। अहम अमेरिकी इंडेक्स मंगलवार को रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। इसको देखते हुए एशियाई बाजारों की आज मजबूत शुरुआत हुई, जिसका असर भारतीय बाजार भी पड़ा।

सेंसेक्स और निफ्टी को ऊपर खींचने वाले शेयरों में इन्फोसिस, RIL, TCS, मारुति, L&T, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो वगैरह शामिल हैं। इन पर दबाव ICICI बैंक, HDFC बैंक, पावर ग्रिड, NTPC, HDFC, डॉ रेड्डीज लैब, HUL वगैरह की वजह से बन रहा है।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 186 अंक यानी 0.35% की गिरावट के साथ 52,550 अंक पर रहा था। निफ्टी 66 पॉइंट यानी 0.42% कमजोर होकर 15,748 पॉइंट पर बंद हुआ था। निफ्टी मिड कैप में 0.59% की गिरावट आई थी। निफ्टी स्मॉल कैप 0.23% फिसलकर बंद हुआ था।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में आज 3% की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। यह गिरावट बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना मजबूत हो सकता है। इस इंडेक्स में आई गिरावट के मुताबिक बाजार में तेजी जारी रह सकती है। इसमें निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है। इसमें मंगलवार को 3% की गिरावट आई थी।