सेंसेक्स 353 और निफ्टी 105 अंक उछले, TVS मोटर्स के शेयर में तेजी

0
467

मुंबई। बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लगातार तीसरी बार बढ़त के साथ खुले। BSE Sensex 353.2 अंक उछल कर 49297.34 और Nifty भी 105.2 अंक चढ़ कर 14758.25 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 122.5 अंक और निफ्टी 57.45 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई ऑटो सेक्टर में करीब 1.5% की बढ़त है। वहीं, इसमें शामिल 15 में 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। टीवीएस मोटर्स के शेयर में 12% से ज्यादा का उछाल है।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 318.92 और निफ्टी 108.1 अंक ऊपर खुला था। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 37.57 और निफ्टी 8.8 अंक ऊपर खुला था। मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 557.63 पॉइंट ऊपर 48,944.14 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 168.05 अंक ऊपर 14,653.05 पर बंद हुआ था।

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 77 पॉइंट ऊपर 28,979 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2 अंक की गिरावट के साथ 3,440 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंकों की गिरावट के साथ 3,188 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 23 पॉइंट की बढ़त से 7,319 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 90 पॉइंट ऊपर 29,082 पर कारोबार कर रहा है।