निफ्टी ने पहली बार 14 हजार का लेवल छुआ, सेंसेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर बंद

0
537

मुंबई।साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार फ्लैट बंद हुआ। हालांकि इंट्राडे में निफ्टी इंडेक्स ने पहली बार 14,024 के लेवल को छुआ। इससे पहले 24 नवंबर को इंडेक्स ने 13,055 के स्तर को पार किया था। अंत में निफ्टी मार्च के निचले स्तर से 83% ऊपर 13,981 पर बंद हुआ है। बता दें कि निफ्टी 23 मार्च को 13% फिसलकर 7,610 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में HDFC का शेयर 1.27% ऊपर 2,549.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। इसके अलावा सन फार्मा और डिविज लैब के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त रही, जबकि श्री सीमेंट का शेयर 2.44% नीचे 24,000 रुपए के प्राइस पर बंद हुआ है। इसी तरह TCS अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 1-1% नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर: दूसरी ओर BSE सेंसेक्स भी 5.11 अंकों हल्की बढ़त के साथ 47,751.33 के स्तर पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,896.97 के उच्चतम स्तर को भी छुआ। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। इंडेक्स में SBI, TCS, HCL टेक, रिलायंस और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 187.99 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

एक्सचेंज पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हुआ, जिसमें से 1,768 के शेयर बढ़त और 1,240 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें 299 कंपनियों के शेयरों ने एक साल के उच्चतम स्तर को छुआ। इसके अलावा 489 कपंनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा।

बाजार के प्रमुख शेयरों का सालभर में रिटर्न

कंपनीबंद भावरिटर्न (%)
रिलायंस198431.13
TCS2862.7532.43
HDFC बैंक1436.3012.91
हिंदुस्तान यूनिलीवर2395.4024.57
इंफोसिस1255.8071.76
HDFC2558.656.06
कोटक बैंक1995.6018.48
बजाज फाइनेंस5295.2025.04
भारती एयरटेल509.7011.83
एशियन पेंट्स2764.4554.71

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी: एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 121 अंकों (0.45%) की बढ़त के साथ 27,269 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 58 अंक ऊपर 3,473 पर बंद हुआ है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 123 अंक (0.45%) नीचे 27,444 पर बंद हुआ है।