सेंसेक्स 437 अंक उछल कर 46,444 पर बंद, निफ्टी 13,600 के पार

0
510

मुंबई। कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 437.49 अंकों की बढ़त के साथ 46,444.18 के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले मंगलवार को इंडेक्स 46,006 के स्तर पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स इंडेक्स में तेजी को TCS, बजाज, HUL और बैंकिंग के शेयरों ने लीड किया। ओवरऑल बढ़त को IT सेक्टर के शेयरों ने लीड किया। BSE IT इंडेक्स 552 अंक (2.34%) ऊपर 24,155.64 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी ओर निफ्टी 134.80 अंक ऊपर 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ है।

BSE में आज 3,097 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 2,294 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 651 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। यानी 74% शेयरों तेजी रही। इसके अलावा 444 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा और 170 कंपनियों के शेयरों ने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छुआ। इसके अलावा लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी बढ़कर 183.67 लाख करोड़ रुपए हो गया।

TCS का शेयर एक साल के हाई पर: BSE में TCS का शेयर 1.27% ऊपर 2907 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। शेयर ने आज 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,918 रुपए के स्तर को भी टच किया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10.90 लाख करोड़ रुपए हो गया है। ऐसी उम्मीद है कि कल भी इसी तरह की रैली रही तो कंपनी का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। RIL का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार है।

निफ्टी में विप्रो का शेयर टॉप गेनर रहा। यह 5.70% ऊपर 384.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। इसी तरह सिप्ला और टाटा स्टील के शेयरों में भी 3-3% की बढ़त रही। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर 2-2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर डिविज लैब और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह BSE सेंसेक्स 66 अंक ऊपर 46,072.30 पर और निफ्टी 7 अंक ऊपर 13,473.50 पर खुला था।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
विप्रो384.955.70
सिप्ला824.903.76
टाटा स्टील621.803.40
टाटा मोटर्स169.502.76
HUL2,373.002.68

एशियाई बाजारों में तेजी: आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 191 अंकों की बढ़त के साथ 26,310 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 80 अंक ऊपर 26,516 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 25 अंक ऊपर 3,382 पर बंद हुआ है।