20 साल की उम्र में एंजाइटी का शिकार हुए थे सुशांत, थेरेपिस्ट ने किए खुलासे

0
973

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्सक्लूसिव खुलासा हुआ है। एक टीवी चैनल ने सुशांत की थेरेपिस्ट सुजैन वॉकर के बयान की कॉपी होने का दावा किया है। जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सुशांत 20 साल की उम्र में एंजाइटी का शिकार हुए थे। नवंबर 2019 में उनकी हालत ज्यादा खराब हुई थी।

सुजैन वॉकर ने पूछताछ में कहा- श्रुति मोदी ने सुशांत के इलाज के लिए संपर्क किया। श्रुति ने कहा सुशांत को एंजाइटी की समस्या है। रिया ने बताया था सुशांत को सुसाइड के ख्याल आते थे। 7 नवंबर 2019 को रिया ने अप्वॉइंटमेंट मांगा। रिया ने कहा सुशांत की हालत ठीक नहीं है। 7 नवंबर को रिया और सुशांत मेरे क्लीनिक आए। मैंने सुशांत से अकेले में बात की। नवंबर 2019 में उसकी एंजाइटी बढ़ गई थी। 1 से 10 के स्केल पर एंजाइटी 9-10 थी।

सुशांत की थेरेपिस्ट ने ये भी बताया कि सुशांत अपनी मां के करीब था। उनके निधन के बाद बहनों के करीब था। सुशांत 20 साल की उम्र में एंजाइटी के शिकार हुए थे। सुशांत को उनकी बीमारी के बारे में पता था। मैंने सुशांत को डॉक्टर प्रवीण से मिलने क कहा। हालत सुधरने पर सुशांत दवा लेना बंद कर देते थे।

वो जल्द से जल्द ठीक होना चाहते थे। 15 नवंबर 2019 के बाद सुशांत क्लीनिक नहीं आए। मैंने सुशांत की तबीयत को लेकर रिया को मैसेज किए। रिया ने 4 दिसंबर को मैसेज का जवाब नहीं दिया। बता दें कि सीबीआई सुजैन वॉकर से भी पूछताछ कर रही है। सुजैन ने पिछले साल सुशांत का इलाज किया था।