निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 127 और निफ्टी 27 अंक ऊपर खुला

0
673

मुंबई। निवेशकों के समर्थन से शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 768.09 अंक तक और निफ्टी 229 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रह उतार-चढ़ाव
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 39.51 अंक नीचे 26,080.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.33 फीसदी बढ़त के साथ 32.52 अंक ऊपर 9,943.05 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 1.85 पॉइंट ऊपर 3,115.34 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 14.34 अंक ऊपर 2,953.65 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।