विदेशी मुद्रा भंडार में 16.2 लाख डॉलर की बढ़ोतरी

0
534

नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में एक मई को समाप्त सप्ताह में 16.22 लाख डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई। इसके बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 481.078 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया। विदेशी मुद्रा आस्तियों में बढ़ोत्तरी को इसका कारण बताया जा रहा है।

वहीं, इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 11.3 करोड़ डॉलर की कमी देखने को मिली थी। उस सप्ताह में यह 479.455 अरब डॉलर पर रह गया था। दूसरी ओर छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेन रिजर्व 5.69 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 62 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार एक मई, 2020 को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 1.752 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 443.316 अरब डॉलर तक पहुंच गईं। आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 62.3 करोड़ डॉलर की कमी के साथ 32.277 अरब डॉलर पर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.426 अरब डॉलर हो गया। IMF में देश की आरक्षित स्थिति में भी 48.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि से दर्ज की गई और यह यह 4.059 अरब डॉलर तक पहुंच गई।