ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

0
732

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बुधवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बाजार में गिरावट दिखने लगी। इससे पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 548.65 अंक तक ऊपर पहुंचा, लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में ये 311.78 अंक तक नीचे गिर गया। इसके बाद बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 261.84 अंक नीचे 31,453.51 पर और निफ्टी 87.90 पॉइंट नीचे 9,205.60 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार बढ़त तो चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 133.33 अंक ऊपर 23,883.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 98.41 अंक ऊपर 8,809.12 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.90 फीसदी बढ़त के साथ 25.70 पॉइंट ऊपर 2,868.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 1.65 अंक नीचे 2,858.44 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।