कोटा। Bankers strike postponed: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर होने वाली 24 एवं 25 मार्च को होने वाली हड़ताल बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों की एकता को देखते हुए स्थगित हो गई है।
यह जानकारी देते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष आईबीए, डीएफएस द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच नई भर्ती, 5 दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई आदि मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने की सहमति जताने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 24 एवं 25 मार्च की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है।
बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी के नेता ललित गुप्ता, डीएस साहू, हेमराज सिंह गौड़, रमेश सिंह, सुहास वर्धन सक्सेना, अरविंद मीणा, लोकेश सोनी, दानिश इमरान हाशमी, अमित पंचोली, गौरव परिहार, आर बी मालव, अनिल ऐरन, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंघल, नरेंद्र जाट आदि ने इसे अधिकारी एवं कर्मचारियों के संगठन की विजय बताया है।