Stock Market: सेंसेक्स 632 अंक बढ़कर 76533 पर, निफ्टी 23150 के पार बंद

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजारों में 29 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली, जिसमें निफ्टी 23,150 के ऊपर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 631.55 अंक या 0.83% बढ़कर 76,532.96 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 205.85 अंक या 0.90% की बढ़त के साथ 23,163.10 पर बंद हुआ।

दिन का अंत होते-होते मार्केट में तेजी दिखने को मिली, क्योंकि निफ्टी50 के 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ और ट्रेंट ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की और ये शेयर 3.98% तक चढ़े। वहीं, भारती एयरटेल, आईटीसी होटल्स, मारुति सुजुकी इंडिया, ब्रिटानिया और एशियन पेंट्स उन 8 शेयरों में शामिल रहे, जो नुकसान के साथ बंद हुए, जिनमें 3.53% तक की गिरावट देखी गई।

30 शेयरों वाले ब्लू-चिप इंडेक्स में जोमेटो करीब 7% उछला। इसके अलावा टाटा मोटर्स, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सिमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.32% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 2.31% की बढ़त दर्ज की गई।ग्लोबल मार्केट की तेजी को ट्रैक करते हुए आज भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 236.83 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,138.24 पर खुला था। वहीं, NSE निफ्टी-50 69.50 अंक यानी 0.3% की तेजी के साथ 23,026.75 पर खुला था।