घटे भावों पर लिवाली निकलने से चना की कीमतों में सुधार, भाव 8000 के करीब पहुंचा

0
14

नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। लेकिन सप्ताहांत में लिवाली शांत रही और कीमतों में गिरावट देखी गयी।

चना दाल व बेसन में उठाव कमजोर बन हुआ है जिस कारण चना की बढ़ती कीमतों में समर्थन नहीं मिल रहा। दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7850/7875 रुपए व राजस्थान लाइन 7900/7975 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

पोर्ट :देसी चना की तेजी के सपोर्ट से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 7400 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

राजस्थान : छिट पुट लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7500 रुपए जयपुर 7925/7975 रुपए बीकानेर 7450/7500 रुपए किशनगढ़ 7000/7400 रुपए व कोटा 6000/7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र : बिकवाली बढ़ने व कमजोर मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/8000 रुपए अकोला 7800/7850 रुपए नागपुर 7900 रुपए उदगीर 6500/7300 रुपए व अहमदनगर 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

मध्य प्रदेश: लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7500/7600 रुपए गंजबासोदा 7200/7600 रुपए कटनी 7850/7900 रुपए व इंदौर 7700/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

कर्नाटक : आवक कमजोर बनी रहने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8000 रुपए बीदर 6555/7575 रुपए गदग 7852/7921 रुपए व हुबली 6360/7951 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

अन्य : लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ सप्ताहांत में 7700/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 7925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

चना दाल : ग्राहकी सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9175/9575 रुपए भाटापरा 9350/9550 रुपए कटनी 9450 रुपए,गुलबर्गा 9400/9500 रुपए जलगांव 9400 रुपए इंदौर 9400 रुपए जयपुर 9050 रुपए व कानपुर 9000/9050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।