Stock Market: शेयर मार्केट ने तोड़े तेजी के रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा नया इतिहास

0
4

नई दिल्ली। Stock Market Opened: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। पहली बार सेंसेक्स 502 अंकों की बंपर उछाल के साथ 82637 के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी ने भी इतिहास रचते हुए 97 अंकों की बढ़त के साथ 25249 ऑल टाइम हाई से आज के दिन की शुरुआत किया।

शेयर मार्केट की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के बीच निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडक्स हरे निशान पर हैं। बैंक निफ्टी से लेकर पीएयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूराबेल्स तक बढ़त पर हैं। अभी तक निफ्टी 25258.80 के ऑल टाइम हाई को टच कर चुका है। अभी यह 76 अंक ऊपर 25228 पर है। जबकि, सेंसेक्स भी 82637.03 के सर्वोच्च शिखर को छूने के बाद 268 अंक ऊपर 82403 पर ट्रेड कर रहा है।

आज जारी होंगे जीडीपी के आंकड़े
घरेलू मोर्चे की बात करें तो आज अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए भारत के जीडीपी डेटा भी जारी किए जाएंगे। भारत की आर्थिक वृद्धि Q1FY25 में धीमी होकर 6.9% वर्ष-दर-वर्ष होने की उम्मीद है, जो RBI के 7.1% के अनुमान और पिछली तिमाही की 7.8% विकास दर से नीचे है, 52 अर्थशास्त्रियों के रायटर पोल ने अनुमान लगाया है।