वरिष्ठ पत्रकार केबीएस हाडा को श्रद्धांजलि देने जुटे शहर के पत्रकार व प्रबुद्ध जन

0
44

कोटा। Tribute meeting of journalist KBS Hada: शहर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार केबीएस हाडा का 2 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की ओर से शांति प्रकाश हाल गुमानपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के युवा व वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठन के लोग, राजनैतिक, धार्मिक व अन्य समाज के लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर व महासचिव अनिल भारद्वाज ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सुनील माथुर ने कहा कि केबीएस हाडा शहर के लिए जाना पहचाना नाम था, पत्रकारिता के बडे समूह में उन्होंने कार्य किया। वह जितने सरल थे उनकी लेखनी उतनी ही तीखी और धारा प्रवाह थी। हिंदी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में लिखने की कला में वह पारंगत थे, उनके कम शब्दों का चयन भी बडी बात को इंगित करता था।

माथुर ने कहा कि उनके परिवार को शहर के प्रमुख लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की है। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी ने भी दुख व्यक्त किया। दूरभाष पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी, पूर्व मंत्री बीना काक, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, महाराजा गज सिंह जोधपुर, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक व पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा, पत्रकार तवलीन सिंह ने परिजनों से बात कर संवेदना व्यक्त की।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, महापौर मंजू मेहरा, उप महापौर पवन मीणा, पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास, विधायक अशोक चांदना, विधायक हरिमोहन शर्मा, विधायक शत्रुघ्न गौतम, विधायक सीएल प्रेमी, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक सुशीला डूडी, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक रविंद्र सिंह भाटी, विधायक सुरेश गुर्जर, समाज सेवी अरुण भार्गव, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा दक्षिण विवेक राजवंशी, श्रद्धाभक्ति परिवार धर्मेंद्र माथुर, राकेश माथुर, नितिन विजय मोशन क्लासेस, भाजपा नेता हिरेन्द्र शर्मा, बूंदी महाराजा वंशवर्धन सिंह, बिट्ठल सनाढ्य, नहार संस्था बूंदी, बृजेश विजयवर्गीय चंबल संसद सहित कई लोगों ने पत्र के माध्यम व वहां उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में केबीएस हाडा के पुत्र देवव्रत सिंह हाडा, परिवार के सदस्यों के साथ पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, लोकेन्द्र सिंह राजावत, डॉ. एलएन शर्मा, कोटा व्यापार महसंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, रेलवे मजदूर संघ से अब्दुल खालिक, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन से राजेश गौतम, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष ओम अडवानी, संत कंवरराम धर्मशाला समिति अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी, योगेन्द्र नंदवाना अल्कू, अरविंद सिसोदिया, लाइन प्रोड्यूसर सुभाष सोरल, कर्मयोगी सेवा संस्थान से राजाराम कर्मयोगी, अल्का दुलारी कर्मयोगी समेत कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल सदस्य प्रद्युम्न शर्मा, पवन आहुजा, श्याम रोहिडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, संयुक्त सचिव चन्द्र प्रकाश चंदू, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कश्यप, लेखराज शर्मा, भंवर एस चारण, हिमांशु मित्तल, संजय वर्मा, मनीष गौतम, रुबीना काजी, कोटा शहर के वरिष्ठ व युवा पत्रकार सहित अन्य समाज व संगठन के सदस्यों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।