Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा मंडी में सरसों 50 रुपये तेज बिकी

0
20

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली कमजोर रहने से चना और मैथी 150 मंदी रही, जबकि आवक की कमी से सरसों 50 रुपये तेज बिकी। मंडी में सभी कृषि जिन्सों की मिलाकर करीब 30000 कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2550 से 2670 ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 5000, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2150 रुपए प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2200 से 2751, धान (1509) 2800 से 3150 धान (1718) 3600 से 4051 धान पूसा 2200 से 3451 रुपए प्रति क्विंटल।

मूंग नया 6500 से 8000, उड़द नया 7000 से 8300, चना देशी 6000 से 6500 चना मौसमी 5800 से 6450, चना पेप्सी 5800 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिल्ली 11500 से 13500, सोयाबीन 4000 से 4451, सरसो 5000 से 5650, अलसी 5300 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया सूखा बादामी 6000 से 6300 धनिया ईगल 6300 से 6500 रंगदार 6700 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 5000 से 21000 मैथी 4700 से 5300 कलौंजी 13000 से 17850 रुपए प्रति क्विंटल।