Royal Enfield नए फीचर्स के साथ अगले महीने लॉन्च करेगी न्यू क्लासिक 350 बाइक

0
28

नई दिल्ली। Royal Enfield New Classic 350 Bike: रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल क्लासिक 350 को अगले महीने अपडेट करने वाली है। कंपनी ने इसे J प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। जो पूरी तरह से एडवांस्ड राइडिंग का एक्सपीरियंस देता है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। ऐसे में अब कंपनी इसे अपडेट करने वाली है।

इस अपडेट से क्लासिक 350 के फीचर्स में नयापन देखने को मिलेगा। बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौजूदा क्लासिक 350 लाइन-अप की तरह इसमें कई वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। निचले वैरिएंट पर रियर ड्रम ब्रेक वाला मॉडल उपलब्ध होने की संभावना है।

सबसे बड़ा विज़ुअल बदलाव संभवत अपडेट किए गए क्लासिक मॉडल में मौजूद LED लाइटिंग होगी। हेडलाइट, टेल-लाइट और पायलट लाइट LED यूनिट मिलेंगी। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की मौजूदा कीमतें 1.93 लाख से 2.25 लाख रुपए तक हैं।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बिक्री के आंकड़े होंडा, ट्रायम्फ, हार्ले-डेविडसन, हीरो और क्लासिक लीजेंड्स जैसे कॉम्पटीटर से प्रभावित रहे हैं। इन अपडेट के साथ, रॉयल एनफील्ड अपने ब्रेड-एंड-बटर मॉडल को पुनर्जीवित करने और अपनी सेल्स का बढ़ाने का लक्ष्य प्राप्त करेगी। अपडेटेड क्लासिक 350 लाइन-अप को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कि BSA गोल्ड स्टार 650 भारत में आए।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की जून 2024 में 24,803 यूनिट बिकीं। जबकि जून 2023 में ये आंकड़ा 27,003 यूनिट का था। यानी इसकी 2,200 यूनिट कम बिकीं और इसे 8.15% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हंटर 350 की जून 2024 में 15,609 यूनिट बिकीं। जबकि जून 2023 में ये आंकड़ा 16,162 यूनिट का था।

यानी इसकी 553 यूनिट कम बिकीं और इसे 3.42% की ईयरली डिग्रोथ मिली। बुलेट 350 की जून 2024 में 9,610 यूनिट बिकीं। जबकि जून 2023 में ये आंकड़ा 12,339 यूनिट का था। यानी इसकी 2,729 यूनिट कम बिकीं और इसे 22.12% की ईयरली डिग्रोथ मिली।