Isabgol: ईसबगोल की कीमतों में अब मंदे की संभावना नहीं, जानिए क्यों

0
25

नई दिल्ली। Isabgol Price: ईसबगोल की वर्तमान कीमतों में अब मंदे की संभावना नहीं है। क्योकि अधिक पैदावार के कारण भाव अपने न्यूतनम स्तर पर चल रहे हैं। आगामी दिनों में मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी सुधार होगा।

दूसरे वर्ष भी देश में ईसबगोल की पैदावार अधिक रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में देश में ईसबगोल का उत्पादन 20/22 लाख बोरी का रहा था जोकि 2023 में बढ़कर 30/32 लाख बोरी का हो गया। वर्ष 2024 में उत्पादन 38/40 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 70 किलो) के स्तर पर पहुंच गया है।

बाजार सूत्रों का मानना है कि ईसबगोल की वर्तमान कीमतों में अब मंदे के आसार नहीं है। क्योंकि अधिकांश माल मंडियों में आ जाने के कारण वर्तमान में मंडियों में आवक काफी कम रही है। गुजरात की प्रमुख मंडी ऊंझा में आवक 4 हजार बोरी की रह गई है जबकि राजस्थान की नागौर, मेड़ता, नौखा मंडी में आवक 800/1000 बोरी की होने लगी है।

वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर ईसबगोल के भाव 120/135 रुपए प्रति किलो के न्यूनतम स्तर पर बोले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जुलाई में 250/260 रुपए के भाव बोले जा रहे थे। वर्तमान में निर्यात मांग कम है लेकिन अगस्त में निर्यात मांग निकलने की संभावना है जिस कारण से आगामी दिनों में कीमतों में सुधार होगा।