संविधान खतरे में जैसी बातें सिर्फ सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये: देवनानी

0
27

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की

कोटा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक दिवसीय कोटा प्रवास पर आए थे। सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा शहर द्वारा उनका स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा की बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान की जडे बहुत मजबूत है। जो भी संविधान खतरे में हैं ऐसी बाते करते हैं वो सिर्फ सस्ती लोकप्रियता पाने के लिये करते हैं।

विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाये गये प्रश्नों के जवाब समय पर मिले विषय पर वासुदेव देवनानी ने कहा की पिछले कार्यकाल में पांच हजार प्रश्न पेंडिंग पडे थे। कारण समय पर जवाब नहीं मिलना।

मैंने ब्यूरोक्रेट्स के साथ बैठक करके यह निर्देश दिये कि विधानसभा में विधायकगण आमजन से जुडे विषयों को लेकर जो भी प्रश्न उठाते हैं, उनको जल्द से जल्द जवाब मिले। ताकि आमजन से जुडी समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।

इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लंबा राजनैतिक जीवन अनुभव रहा हैं। इस अनुभव का लाभ आज सभी को मिल रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, कोटा देहात जिला महामंत्री ललित शर्मा, कोटा शहर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, लक्ष्मण सिंह खींचीं, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, लोकसभा संयोजक संदीप कपूर, कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, ओबीसीमोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, अमित उराडिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. अमित व्यास, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, पार्षद राकेश पुटरा सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।