Loksabha Election Result: राजस्थान में 13 पर भाजपा आगे, नौ सीटों पर कांग्रेस

0
10

जयपुर। Loksabha Election Result: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 13 पर भाजपा आगे और नौ सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त ली है। तीन सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से 20223 मतों से आगे चल रही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी भजन आगे, 115236 वोट मिले। भाजपा की इंदु देवी को मिले 94568 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर। बीएसपी प्रत्याशी विक्रम सिंह तीसरे नंबर पर। जयपुर शहर लोकसभा सीट के चौथे राउंड की मतगणना जारी है। कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 202127 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा की मंजू शर्मा को 297418 वोट मिले हैं। मंजू शर्मा 95291वोट से आगे हैं।

चूरू लोकसभा क्षेत्र से 1,64,248 वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा 12,691 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया पीछे चल रहे हैं। इंडि गठबंधन उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पीछे हो गए हैं।

नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आगे चल रही हैं, इंडि गठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल पीछे चल रहे हैं। अलवर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, अजमेर से भागीरथ चौधरी आगे चल रहे हैं।

बांसवाड़ा डूंगरपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं। जैसलमेर बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी और कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।