गेट की रिस्पॉन्स शीट आज रिलीज होगी, डायरेक्ट लिंक पर कैसे देखें

0
49

नई दिल्ली। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु आज गेट परीक्षा (Graduate Aptitude Test) की रिस्पॉन्स शीट आज रिलीज की जाएगी। यह शीट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर रिलीज की जाएगी।

एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करके शीट को डाउनलोड करना होगा।

इस दिन आएगी आंसर-की
ग्रेजुएट एप्ट्टीयूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की आंसर-की 21 फरवरी, 2024 को जारी की जाएगी। एक बार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्र रिस्पॉस शीट और उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं। वहीं, प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को समय दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही ऑब्जेक्शन स्वीकार किए जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक

आपत्ति के लिए मिलेंगे इतने दिन
GATE प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को 22 से 25 फरवरी, 2024 तक का समय दिया जाएगा। इन्हीं आपत्तियों के आधार पर ही नतीजों का एलान होगा, जो कि 16 मार्च को किया जाएंगे। परिणाम का एलान आधिकारिक वेसबाइट gate2024.iisc.ac.in पर किया जाएगा।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षा
गेट परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। इसके अनुसार, सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। इसके बाद, अब रिस्पॉस शीट और प्रोविजनल आंसर-की रिलीज होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।