Stock Market: सेंसेक्स सर्वकालिक शिखर पर पहुंच 1000 अंक फिसला, निफ्टी 21,854 पर बंद

0
95

मुंबई। Stock Market Closed: हफ्ते के आखिरी कारेाबारी दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल के बाद बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 1000 अंक टूटकर 440.33 (0.61%) की बढ़त के साथ 72,085.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 156.35 (0.72%) अंकों की मजबूती के साथ 21,853.80 के लेवल पर बंद हुआ।

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन शानदार साबित हुआ। बजट के अगले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुले और सेंसेक्स व निफ्टी ने मजबूती हासिल की। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स भी 73,427.59 के सर्वकालिक शिखर के करीब पहुंच गया।

टॉप गेनर और लूजर
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर ने बढ़त हासिल की है। वहीं, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और आईटीसी के स्टॉर गिर गए।

ग्लोबल मार्केट का हाल
एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए जबकि शंघाई और हांगकांग लाल निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुए।