माहेश्वरी नवोदिता मंडल का तीन दिवसीय डांडिया नवोत्सव 21 अक्टूबर से

0
134

अभा. माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उप सभापति बिरला करेंगे नवोत्सव का आगाज

कोटा। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी नवोदिता मंडल की ओर से 21 से 23 अक्टूबर तक माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम में शाम 7.30 बजे से डांडिया नवोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला एवं अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने दी।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले 29 सालों से लगातार किया जा रहा है। इसमें समाज के महिला व पुरुष रंग-बिरंगी पोशाक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन (पश्चिमांचल) की उपाध्यक्ष मधु बाहेती ने बताया कि 1996 में पहली बार डांडिया का आयोजन शुरू किया था, तब से यह सिलसिला जारी है।

विभिन्न थीम पर डांडिया
माहेश्वरी नवोदिता मंडल की अध्यक्ष सुश्री कृतिका सांभरिया तथा सचिव सुश्री लव्या लड्ढा ने बताया की डांडिया नवोत्सव के दौरान तीनों दिन अलग-अलग थीम रखी गयी है। पहले दिन 21 अक्टूबर को शेड्स ऑफ़ पर्पल थीम रहेगी और इस दिन का आकर्षण मां-बेटा राउंड रहेगा। इसमें सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। 22 अक्टूबर को शिबोरी थीम रहेगी और इस दिन का आकर्षण ग्रुप परफॉरमेंस होगा। जिसमें रेनबो से सम्बंधित प्रॉप्स होंगे। यह डांडिया प्रतियोगिता सीनियर व विवाहित वर्ग के लिए आयोजित होगी। 23 अक्टूबर को गुजराती ट्रेडिशनल गरबा थीम रहेगी। तीनों दिन के विजेता नवोत्सव राउंड खेलेंगे। हर डांडिया राउंड में कुछ खास आकर्षक पुरस्कार होंगे।

डांडिया नवोत्सव का आगाज राजेश बिरला करेंगे
मंडल की संरक्षिका अंजना शारदा, पूजा मालपानी तथा सुनीता मूंदड़ा ने बताया कि डांडिया नवोत्सव का आगाज समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला द्वारा किया जाएगा एवं समापन की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंडल की सदस्याओं एवं महिलाओं द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिसका अभ्यास पिछले 15 दिन से लगातार किया जा रहा है।

डांडिया नवोत्सव का पोस्टर विमोचन
मण्डल की अध्यक्ष कृतिका सांभरिया व सचिव लव्या लड्डा ने बताया कि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला व अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष महेश चंद अजमेरा, पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन (पश्चिमांचल) की उपाध्यक्ष मधु बाहेती, महिला मंडल की जिला अध्यक्ष भारती डागा, महिला मण्डल अध्यक्ष प्रीति राठी व सचिव सरिता मोहता, माहेश्वरी समाज के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष केजी जाखेटिया, मंत्री रामचरण धूत, माहेश्वरी सेवा संस्थान नया कोटा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार भण्डारी व सचिव दामोदर मूंदडा, कोटा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र काबरा, मंत्री ओम प्रकाश गट्टानी सहित सभी पदाधिकारियों व नवोदित मंडल की कोषाध्यक्ष नैंसी लाखेटिया, सरंक्षिका अंजना शारदा, सुनिता मूंदडा व पूजा मालपानी ने डांडिया नवोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।

बिरला का किया अभिनन्दन
इस दौरान राजेश कृष्ण बिरला का इंडियन रेडक्रास सोसायटी नेशनल मैनेजिंग बॉडी का मेंबर चुने जाने पर समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि बिरला इंडियन रेडक्रास सोसायटी के स्टेट चैयरमेन भी हैं।