वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद अग्रवाल व सहमंत्री पद पर मनोज कटारिया निर्विरोध निर्वाचित
कोटा। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव 8 अक्टूबर को भामाशाहमंडी के सेठ भामाशाह भवन में आयोजित होंगे।
निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि शनिवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री, सहमंत्री (कार्यालय) एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार अग्रवाल व सहमंत्री (कार्यालय) पद पर मनोज कटारिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है।
उन्होंने बताया की अध्यक्ष पद पर अविनाश राठी, नरेन्द्र कुमार शर्मा व शिव कुमार जैन, उपाध्यक्ष पद पर पदम कुमार जैन व सुशील शर्मा, महामंत्री पद पर महेश खण्डेलवाल व सत्यनारायण मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण मूंदड़ा व सुनील कुमार मेहता, सहमंत्री पद पर दीपक जैन व प्रवीण अग्रवाल के बीच मुकाबला होगा। इसी के साथ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 13 आवेदक मैदान में है। इनमें से 10 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे।