लिवाली निकलने से इंदौर मंडी में चना कांटा, चना दाल, तुअर दाल के भाव में तेजी

0
77

इंदौर। Indore mandi Price Today: स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को लिवाली निकलने से चना कांटा 75 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी शनिवार की तुलना में हुई। आज चना की दाल 50 रुपये एवं तुअर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना कांटा 6100 से 6150, चना विशाल 5800 से 5950, मसूर 6200 से 6225, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 10600, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 10700 से 11200, तुअर (कर्नाटक) 11000 से 11300, मूंग 8100 से 8800, मूंग हल्की 7000 से 7500, उड़द 8000 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 13800 से 13900 तुअर दाल फूल 14200 से 14300, तुअर दाल बोल्ड 15200 से 15700, आयातित तुअर दाल 12900 से 13000, चना दाल 7600 से 8100, मसूर दाल 7800 से 8100, मूंग दाल 10000 से 10300, मूंग मोगर 10700 से 11000, उड़द दाल 10200 से 10300, उड़द मोगर 10700 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।