Chandrayaan 3: चांद के ऊपर सुरक्षित है चंद्रयान-3, इसरो ने राहत की खबर

0
70

कोटा। Chandrayaan 3 News: चांद पर सफल लैंडिंग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO की तरफ से मिले ताजा अपडेट से भी पता चला है कि चंद्रयान-3 की स्थिति एकदम ठीक है। साथ ही सबकुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से ही चल रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) को शाम करीब 6 बजे चांद की सतह पर उतर सकता है।

ISRO की तरफ से मंगलवार को भी बड़ा अपडेट आया है। स्पेस एजेंसी का कहना है, ‘मिशन शेड्यूल के हिसाब से चल रहा है। सिस्टम्स की नियमित रूप से जांच की जा रही है। यान ठीक तरह से अंतरिक्ष में तैर रहा है।’ साथ ही इसरो ने चांद की कुछ तस्वीरें भी साझा की है। बताया जा रहा है कि तस्वीरें करीब 19 अगस्त को करीब 70 किमी की ऊंचाई से ली गई हैं।

इसरो को है सफल लैंडिंग का भरोसा
लैंडिंग की तैयारी कर रहे ISRO को भी सफलता हासिल करने का भरोसा है। एक अखबार से बातचीत में चीफ एस सोमनाथ ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है, क्योंकि अब तक सबकुछ सही चल रहा है और इस मोड़ तक कुछ भी परेशानी नहीं आई है। हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं और सभी सिस्टम वैसे ही काम कर रहे हैं, जैसा हमें जरूरत है।’ उन्होंने आगे बताया, ‘अब हम सिम्युलेशन्स, वेरिफिकेशन औऱ सिस्टम के डबल वेरिफिकेशन्स के साथ लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं। आज और कल सिस्टम की जांच भी की गई है।’