इंदौर किराना/ शक्कर एवं बेसन के भाव तेज, पाम तेल में गिरावट

0
54

इंदौर। स्थानीय सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में शुक्रवार को‌ शक्कर 20 रुपये प्रति क्विंटल एवं चना बेसन के भाव में 25 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी रही। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को‌ सोयाबीन रिफाइंड तेल 10 रुपये और पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3860 से 3900, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 105 से 120 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1900 से 3500 रुपये प्रति 15 किलो‌ग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 175 से 180, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6500 से 7400, पैकिंग में 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1360, गेहूं दलिया 3100, मैदा 1370, रवा 1410, चना बेसन 3350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 6100 से 6300, सोयाबीन 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1720 से 1740, सोयाबीन रिफाइंड तेल 940 से 945, सोयाबीन साल्वेंट 900 से 905, पाम तेल 940 से 945 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1700, कपास्या खली देवास 1700, कपास्या खली उज्जैन 1700, कपास्या खली खंडवा 1675, कपास्या खली बुरहानपुर 1675 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2625 रुपये प्रति क्विंटल।