प्रादेशिक सेवारत वैश्य सेवा संस्था का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन आज

0
63

कोटा। प्रादेशिक सेवारत वैश्य सेवा संस्था द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन सायं 4 बजे से शिवज्योति स्कूल श्रीनाथपुरम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता (खण्डेलवाल) ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसन्न कुमार खमेसरा पुलिस महानिरीक्षक, कोटा होंगे। इसके अतिरिक्त पवन जैन कमान्डेन्ट आरएसी, पारस जैन, प्रवीण जैन, राजेश डागा उपायुक्त नगर निगम कोटा, सुनीता डागा विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल होंगे। अध्यक्षता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र गुप्ता करेंगे। राजस्थान सरकार के ऊर्जा सलाहकार एके गुप्ता वशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वैश्य समाज के 51अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें आईएएस, आरपीएस एवं अन्य प्रशासनिक, पुलिस, लेखा एवं अन्य 54 विभागों के अधिकारी कर्मचारी होंगे। जिसमें केन्द्रीय, राज्य, स्वायत्तशासी, बीमा, मेडीकल, जलदाय, सिंचाई, निर्माण विभाग, विद्युत, शिक्षा एवं अन्य सभी विभागों के लोकप्रिय अधिकारियों कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। वहीं कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र गुप्ता एवं महामंत्री हुकम मंगल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रथम बार वैश्य समाज के होनहार व प्रतिभाशाली, आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद छात्र छात्राओं के लिए आवास एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। संस्था द्वारा कोचिंग छात्र छात्रा की सुरक्षा के लिए एक विशेष युवा दल का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर दिए जाएंगे।

संस्था द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए संस्था के अधिकारी कर्मचारी प्रयास करके उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेंगे। महामंत्री हुकुम मंगल ने बताया कि संस्था द्वारा बुकबैंक की स्थापना भी की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आरसी गुप्ता बैंक वाले, रमेश गोयल गिरिराज गुप्ता लगे हुए हैं।