महंगाई से राहत के लिए जनता को भीषण गर्मी में धूप में खड़ा करेगी गहलोत सरकार

0
227

कोटा में 24 से इन जगहों पर लगेंगे कैंप

कोटा। वोटों के लिए सरकारें जनता को लाइन में खड़ा करने से भी नहीं चूकती। अब गहलोत सरकार महंगाई से राहत देने के नाम पर जनता को भीषण गर्मी में लाइनों में खड़ा करेगी। सरकार राजस्थान में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप लगाने जा रही है। महंगाई से हर व्यक्ति त्रस्त है।

अगर उसको राहत चाहिए तो केम्प में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। मतलब यह है मंत्री विधायक तो जनता के पैसे से ऐश करें और जनता को अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़े।

शहर में 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। इनमें 20 कैंप स्थाई रहेंगे। जबकि वार्डो में अलग से कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप के जरिए आम आदमी अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं का लाभ ले सकेगा।

लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी लोगों से सम्पर्क करके कैंप में लाएंगे। लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने में मदद करेंगे। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि प्रदेश से मिले दिशा निर्देश के बाद आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें राहत कैंप से बारे में चर्चा कर जानकारी दी।

बैठक में शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल, दोनों नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महंगाई राहत कैंप यहां लगेंगे

कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र

  1. सेक्टर 1 बापू कॉलोनी रंगपुर रोड।
  2. सेक्टर 2 भीमगंज मंडी थाने के पीछे।
  3. पार्किंग क्षेत्र,कलेक्ट्रेट परिसर नवरंग होटल के सामने नयापुरा।
  4. इंदिरा रसोई, संत तुकाराम भवन कुन्हाड़ी।
  5. सेक्टर 5 हिंदू धर्मशाला।
  6. सेक्टर 6 राष्ट्रदूत कार्यालय के सामने मोखापाड़ा।
  7. सेक्टर 7 इंदिरा गांधी नगर डीसीएम।
  8. नगर निगम कार्यालय कोटा उत्तर।
  9. पाटन पोल स्कूल के सामने।

कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र

  1. सेक्टर कार्यालय जैन मंदिर के पास विज्ञान नगर।
  2. नगर निगम कार्यालय।
  3. उपभोक्ता सेवा केंद्र सुभाष सर्किल।
  4. फायर स्टेशन श्रीनाथपुरम।
  5. सामुदायिक भवन नगर विकास न्यास साबरमती कॉलोनी।
  6. करनी विकास समिति।
  7. पुस्तकालय दादाबाड़ी।
  8. योग भवन तलवंडी।
  9. भीतरिया कुंड।
  10. नया बस स्टैंड आहलूवालिया मॉल के पास डीसीएम।
  11. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव।