कोटा मंडी/ गेहूं बेस्ट टुकडी 150 रुपए, धान और मैथी के भाव में 100 रुपए का उछाल

0
182

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को लिवाली निकलने से गेहूं बेस्ट टुकडी 150 रुपए, धान और मैथी के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से चना 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा बिका।

मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40000 बोरी की आवक रही। इसमें नये गेहूं की 15000 बोरी की आवक भी शामिल है। लहसुन की आवक लगभग 1500 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2050 से 2150 गेहूं एवरेज 2150 से 2350 बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2501 गेहूं नया 2151 से 3001 गेहूं नया गीला 1750 से 2000 मक्का लाल 1900 से 2050 मक्का सफेद 1900 से 2250 जौ 1700 से 2100 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3600 से 4000, धान सुगन्धा 2800 से 3851, धान (1718) 3800 से 4501 धान (1121) 3900 से 4350, धान (पूसा-1) 3600 से 4551 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4300 से 5401 सरसों नई 4600 से 5251 अलसी 4800 से 5100 तिल्ली 12000 से 14000 रुपए प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 5800, मूंग हरा 6000 से 6500 चना देशी बेस्ट नया 4600 से 4701 चना देशी मिडियम 4400 से 4550 चना पेप्सी 4300 से 5321 चना मौसमी 4200 से 4600 चना कांटा 4300 से 4500 चना पुराना 3800 से 4300 उड़द एवरेज 3600 से 5800 बेस्ट 5500 से 6800 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 4500 से 5500 नया गीला 4300 से 5000 धनिया सूखा बादामी 4800 से 6000, धनिया ईगल 5500 से 6500 रंगदार 6500 से 8600 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन पुराना 200 से 3000 लहसुन नया 1000 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। ग्वार 4000 से 5000 मैथी पुरानी 5500 से 5800 मैथी नई 5800 से 6300 कलौंजी 10500 से 12500 रुपए प्रति क्विंटल।