2023 Honda ADV 160 स्कूटर न्यू कलर थीम के साथ लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
236

नई दिल्ली। 2023 Honda ADV 160 को न्यू कलर थीम और हल्के-फुल्के अपडेट के साथ 2023 में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है। Honda ADV 160 एक स्पोर्टी स्कूटर और एडवेंचर मोटरसाइकिल के बीच है, जिसमें ग्राहकों को एक पावरफुल बाइक का एक्सपीरियंस मिलता है।

कुछ अलग करने के लिए होंडा ने इस स्कूटर में ADV को शामिल किया है। इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है और अन्य एशियाई बाजार में टीज किया गया है। MY2023 के लिए Honda ने ADV 160 में कुछ बदलाव किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

इस स्कूटर को पहली बार जकार्ता में आयोजित 2019 GIIAS (Gaikindo इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) में अनवील किया गया था। ADV 160 के साथ होंडा प्रीमियम कार्ड खेल रही है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं, यही कारण है कि यह काफी महंगा स्कूटर है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह भी एक प्रीमियम अपील देती है।

यह एक मैक्सी-स्टाइल वाला स्कूटर है, जिसमें आपको ब्लॉक पैटर्न टायर जैसे एडीवी एलीमेंट देखने को मिलते हैं। फ्रंट एप्रन में ट्विन एलईडी हेडलाइट डिजाइन देखने को मिलती है, जो कुछ हद तक अफ्रीका ट्विन जैसा दिखता है। हेडलाइट्स के ऊपर एलईडी डीआरएल हैं और उनके ऊपर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं। एक लंबा एडजस्टेबल विंडस्क्रीन 2023 Honda ADV 160cc स्कूटर के फ्रंट डिजाइन को पूरा करता है।

होंडा एडीवी 160 राइडर को एक आरामदायक राइडिंग पोजीशन देता है। इसमें चौड़ी सीट्स देखने को मिलती है। इसके अलावा इस स्कूटर में 14 इंच के फ्रंट व्हील्स और 13 इंच के रियर व्हील्स देखने को मिलते हैं।

फीचर्स: यह स्कूटर 157cc सिंगल-सिलेंडर 4V इंजन के साथ आता है, जो 16bhp की पावर और 14.7Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (तकनीकी रूप से ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम) के साथ यह स्कूटर उबड़-खाबड़ इलाकों में ब्लॉक पैटर्न टायर के साथ अच्छी ग्रिप और परफॉर्मेंश देता है।

डिस्क अप फ्रंट: Honda ADV 160 में 240mm डिस्क अप फ्रंट और 220mm डिस्क रियर में मिलता है। इसके अलावा इसमें CBS (कॉम्बी ब्रेक सिस्टम) भी देखने को मिलता है। Showa के सस्पेंशन कंपोनेंट्स को स्कूटर की राइडिंग डायनामिक्स में जोड़ना चाहिए। एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जिसमें ब्लू बैकलाइटिंग है।

कीमत: होंडा ने इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया है और इसकी कीमत IDR 39.25 मिलियन (लगभग 2.05 लाख रुपये) तक जाती हैं। यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसका सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155 से होगा।