Panda Mini EV लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 150Km की रेंज, जानिए फीचर्स

0
294

नई दिल्ली। चीनी ऑटोमेकर जीली कंपनी (Geely) ने गुरुवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पांडा मिनी ईवी (Panda Mini EV) को लॉन्च कर दिया है। ये इलेक्ट्रिक कार टाटा नैनो से भी छोटी है। इसकी लंबाई सिर्फ 3065mm है। जबकि, नैनो की लंबाई 3099mm थी। इस कार में LFP बैटरी पैक दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 150km की रेंज देती है। इस कार की कीमत 40 हजार युआन (करीब 5 लाख रुपए) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि 2023 से इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदा जा सकेगा। इसका मुकाबला वूलिंग होंगगैंग मिनी ईवी (Wuling Hongguang Mini EV) और एमजी एयर ईवी (MG Air EV) से होगा।

4 पैसेंजर की कैपेसिटी: पांडा मिनी EV में 30kW कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जिसे पावर देने के लिए इसमें एक LFP बैटरी पैक मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इसके बैटरी पैक कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि इसे फुल चार्ज करके 150km तक दौड़ा पाएंगे। इस कार में 2 डोर मिलते हैं। हालांकि, इसमें चार लोगों के बैठने का स्पेस मिलता है। यानी कार में आगे की सीट पर दो और पीछे की सीट पर दो पैसेंजर बैठ पाएंगे।

फीचर्स: पांडा मिनी EV के अंदर कार की कलर थीम के जैसा ही डैशबोर्ड मिलता है। इसके अंदर एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे की तरफ AC विंग्स दिए हैं। वहीं, उसके नीचे कुछ कंट्रोल स्विच मिलते हैं। कार में एक मनोरम सनरूफ मिलती है। इसकी मदद से आप कार के अंदर से बाहर का नजारा देख पाएंगे। हालांकि, इसे खोला नहीं जा सकता। इस कार की लंबाई 3 मीटर और चौड़ाई 1.5 मीटर है। इसका व्हीलबेस 2.01 मीटर है।