इंदौर बाजार/ सोयाबीन 100 रुपये उछली, पाम तेल के भाव में गिरावट

0
222

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। तिलहन में सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में ग्राहकी गुरुवार की तुलना में बढ़िया रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में छह गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 6400 से 6500, सोयाबीन 4800 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1520 से 1540, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1380 से 1385, सोयाबीन साल्वेंट 1355 से 1360, पाम तेल 1040 से 1045 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2275, कपास्या खली देवास 2275, कपास्या खली उज्जैन 2275, कपास्या खली खंडवा 2225, कपास्या खली बुरहानपुर 2225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3175 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3660 से 3700, शक्कर (एम) 3760 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 155 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1900 से 3300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 100 से 120, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7200 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1550, मैदा 1600, रवा 1620, चना बेसन 3200 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।