JoSAA Counseling सेकेंड मॉक सीट अलॉटमेंट सूची जारी

0
141

नई दिल्ली। JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) काउंसलिंग की सेकेंड मॉक अलॉटमेंट सूची आज जारी कर दी गई है। शेड्यूल 2022 के अनुसार, दूसरी मॉक सीट आवंटन सूची आज सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी की गई है।

अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना स्टेटस की जांच करने के लिए अपने जेईई मेंस आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, JOSAA फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर, 2022 को सुबह 10.00 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड 23 सितंबर, 2022 से 26 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक के बीच किया जाएगा।

JOSAA सेकेंड सीट आवंटन सूची के परिणाम 28 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे, जबकि तीसरी सूची 03 अक्तूबर, 2022 को रिलीज की जाएगी। इसके बाद, छठी और फाइनल आवंटन सूची 16 अक्तूबर, 2022 तक जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में उपलब्ध विकल्पों की सूची में से, जितने चाहें उतने विकल्प भरने की अनुमति है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, विकल्प भरने पर, उम्मीदवारों को आगे बढ़ने के लिए अपनी पसंद के क्रम में विकल्पों को लॉक करना होगा। एक बार लॉक किए गए विकल्पों को अनलॉक या संशोधित नहीं किया जा सकता है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी या JOSAA काउंसलिंग ने आधिकारिक बयान में कहा, यदि उम्मीदवार अंतिम तिथि और समय तक अपनी पसंद को स्पष्ट रूप से लॉक नहीं करते हैं, तो उनके अंतिम सहेजे गए विकल्प सिस्टम द्वारा खुद लॉक हो जाएंगे। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि समय से प्रक्रिया को पूरा कर लें।