इंदौर बाजार/ कमजोर ग्राहकी से उड़द मोगर दाल के भाव में गिरावट

0
224

इंदौर। स्थानीय दाल चावल बाजार में सोमवार को कमजोर ग्राहकी से उड़द मोगर दाल के भाव में शनिवार की तुलना में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर संयोगितागंज अनाज मंडी में अवकाश रहा।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7900 से 8000, तुअर दाल फूल 8100 से 8300, तुअर दाल (नई) 8600 से 9300, आयातित तुअर दाल 7700 से 7800, चना दाल 5700 से 6200, मसूर दाल 8000 से 8300, मूंग दाल 7800 से 8100, मूंग मोगर 8600 से 8900, उड़द दाल 8200 से 8500, उड़द मोगर 8900 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 6000, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।